एक चुटकी सिंदूर की कीमत
ज ब सात फेरे लेकर एक सुहागिन के मस्तक पर मांग में उसके पति द्वारा एक चुटकी सिंदूर जब भरा जाता है तो उस स्त्री में एक आत्म बोध होता है की पुरे जीवन किसी भी परिस्थिति में उसकी रक्षा उसका पति करेगा। सिंदूर से दमदमाता चेहरे वाली भारतीय सनातन संस्कृति में नारी को पूजनीय माना गया है और एक सुहागिन स्त्री का सम्मान सब लोग करते है। कोई भी बुरी नजर डालने से पहले दस बार सोचता है। सिंदूर एक गहन सांस्कृतिक प्रतीक है जो महिला के सौभाग्य, ऊर्जा और मानसिक स्वास्थ्य से गहराई से जुड़ा है। हिंदू परंपराओं में विवाहित महिलाएं सिंदूर को मांग में भरकर न केवल अपने वैवाहिक जीवन को सम्मान देती हैं, बल्कि यह क्रिया स्वयं में एक ऊर्जा संतुलन क्रिया बन जाती है।सिंदूर की शक्ति का एहसास सब को है जिस सिंदूर को लगाकर राम भक्त हनुमान खुश रहते है और उनकी शक्ति का अंदाजा अभी पाकिस्तान के आतताइयों को नहीं है। माता सीता एक दिन सिंदूर लगा रही थी और हनुमान जी पूछा इससे क्या होता है तो माता बोली इससे मेरे पति प्रभु राम का जीवन बढ़ता है तो हनुमान जी उसी दिन से पुरे शरीर पर सिंदूर धारण करने लगे और जो भक्त...