एक चुटकी सिंदूर की कीमत
जब सात फेरे लेकर एक सुहागिन के मस्तक पर मांग में उसके पति द्वारा एक चुटकी सिंदूर जब भरा जाता है तो उस स्त्री में एक आत्म बोध होता है की पुरे जीवन किसी भी परिस्थिति में उसकी रक्षा उसका पति करेगा। सिंदूर से दमदमाता चेहरे वाली भारतीय सनातन संस्कृति में नारी को पूजनीय माना गया है और एक सुहागिन स्त्री का सम्मान सब लोग करते है। कोई भी बुरी नजर डालने से पहले दस बार सोचता है। सिंदूर एक गहन सांस्कृतिक प्रतीक है जो महिला के सौभाग्य, ऊर्जा और मानसिक स्वास्थ्य से गहराई से जुड़ा है। हिंदू परंपराओं में विवाहित महिलाएं सिंदूर को मांग में भरकर न केवल अपने वैवाहिक जीवन को सम्मान देती हैं, बल्कि यह क्रिया स्वयं में एक ऊर्जा संतुलन क्रिया बन जाती है।सिंदूर की शक्ति का एहसास सब को है जिस सिंदूर को लगाकर राम भक्त हनुमान खुश रहते है और उनकी शक्ति का अंदाजा अभी पाकिस्तान के आतताइयों को नहीं है। माता सीता एक दिन सिंदूर लगा रही थी और हनुमान जी पूछा इससे क्या होता है तो माता बोली इससे मेरे पति प्रभु राम का जीवन बढ़ता है तो हनुमान जी उसी दिन से पुरे शरीर पर सिंदूर धारण करने लगे और जो भक्त उनको सिंदूर चढ़ाता है उसकी साड़ी मनोकामना पूर्ण होती है। जिस दिन सिंदूर वाले हनुमान के भक्त उठ खड़े हुवे तो आतताइयों को पाताल के भी रसातल में पंहुचा देंगे। जिन महिलाओ के मस्तक पर सिंदूर से मांग भरी हो उनकी रक्षा इस्वर भी करते है। और इस बार तो आतताइयों ने इतनी बड़ी गलती कर दी की सिंदूर को ही मिटाने की जुर्रत कर डाली। ये सिंदूर वाली महिलाओ की शक्ति का अंदाजा उनको नहीं था जो स्त्री सपने सुहाग के लिए यमराज से भी लड़ जाए उनके लिए ये दो टके के आतताई कहा लगते है। अपनी माँ बहनो के सिंदूर के लिए एक बाप ,एक भाई ,एक मामा ,एक काका , यहाँ तक की शहर और गांव के लोग भी किसी भी हद तक लड़ सकते है और मोदी जी तो इस देश को अपना परिवार मानते है तो माँ बहनो सिंदूर के लिए क्या नहीं करेंगे। ये आतताइयों के सात पुस्ते याद रखेगी की किसी भारतीय स्त्री के सिंदूर से खेलना कितना भरी पड़ता है। इस सिंदूर की शक्ति का अहसास इनको नहीं है जिस सिंदूर को किसी भी पत्थर पर लगाकर रख दो लोग प्रणाम करने लगते है और सारी आसुरी शक्तियों दूर भाग जाती है। बजरंग के भक्तो के मस्तक पर जब सिंदूर का टिका लगता है तो उनकी ऊर्जा लेवल और आत्म बल चरम पर होता हो। सिंदूर का प्रयोग करने से माता सती और मां पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ दांपत्य जीवन में सुख और समृद्धि आती है। आपरेशन सिंदूर नाम इसी लिए दिया गया की जिन स्त्रियों का सिंदूर उजाड़ा गया है उन आतताइयों को सजा देश की सेना देगी और देवीय शक्तिया भी उनकी मदद कर रही है। ईश्वर की कृपा से ही देश समृद्ध है और सेनाएं बलवान है और एक मजबूत प्रधानमंत्री का नेतृत्व देश को मिला हुवा है जिससे आतताइयों को सबक सिखाया गया।
डॉ राजेश भंडारी "बाबू "
Comments
Post a Comment